Posts

Showing posts from December, 2018

ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत को बताया- ब्रिटेन में है नीरव मोदी

भारत सरकार ने कहा है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने उसे सूचित किया है कि बैंक धोखाधड़ी कर फरार चल रहा नीरव मोदी ब्रिटेन में रह रहा है. विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि मैनचेस्टर के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ने भारतीय एजेंसियों को बताया कि उनकी जांच में ब्रिटेन में नीरव मोदी के ठिकाने का पता चला है. उन्होंने कहा, 'अगस्त, 2018 में सरकार ने ब्रिटेन के अधिकारियों को नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित किये जाने के लिए दो अनुरोध भेजे. एक अनुरोध सीबीआई की ओर से और दूसरा प्रवर्तन निदेशालय की ओर से था.' उन्होंने कहा कि ये अनुरोध फिलहाल ब्रिटेन के संबंधित अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन हैं. जून में विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए कई यूरोपीय देशों को पत्र लिखा था. नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के धोखाधड़ी मामले में वांछित है. नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी दोनों पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 13 हजार करोड़ रुपये के फ्रॉड के आरोपी हैं. दोनों इस समय देश से बाहर रह रहे हैं. भारत सरकार की कोशिश है कि इन्हें प्रत्यर्पित कर ...

यूपी से भागकर दिल्ली पहुंची लड़की, ऑटो ड्राइवर और उसके बेटे ने बचाया

दिल्ली में निर्भया कांड के 6 साल बाद एक ऑटो ड्राईवर ने इस मंजर को दोबारा होने से रोका और एक लड़की को सुरक्षित उसके घरवालों से मिलवाया. 15 दिसंबर की शाम को राजधानी दिल्ली में एक ऑटो वाले और उसके बेटे की बहादुरी और जागरूकता के चलते एक नाबालिग लड़की गलत लोगों के हाथों में जाने से बच गई. 15 दिसंबर शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची और एक ऑटो हायर कर पहले ऑटो से सारे मंदिर घूमी और फिर बंगाली मार्केट में खाना खाने ऑटो से गई. इसके बाद बंगाली मार्केट में ही ऑटो से उतरकर वही रुक गई. ऑटो चालक की मानें तो देखने में लड़की स्कूल की छात्रा लग रही थी. लड़की ने ऑटो चालक से मंडी हाउस पर उतरने के लिए कहा. ऑटो ड्राइवर उसे वही उतारकर अपने घर आ गया. ऑटो वाला दिल्ली 6 में अपने घर गया और अपने बेटे विजय से लड़की की पूरी कहानी बताई. उसका बेटा गार्ड का काम करता है. पिता पदम् चंद की बात सुन बेटे ने पिता को समझाया और उस लड़की को बचाने के लिए बोला. दोनों बाप बेटे अपने ऑटो से उस नाबालिग लड़की की तलाश करने वापस बंगाली मार्केट पहुंच गए. काफी म...

PAK हॉकी का बुरा हाल देख लगता है क्रिकेट ही खेला होता: सरदार

एक जमाने में दिग्गज रही पाकिस्तान हॉकी टीम अब अपना वजूद बनाए रखने के लिए जूझ रही है. ओलंपिक चैम्पियन पूर्व कप्तान हसन सरदार ने कहा कि खेल की मौजूदा दशा देखते हुए क्रिकेट खेलना बेहतर होता. पाकिस्तान की 1982 विश्व कप और 1984 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे सरदार ने कहा कि क्रिकेट के बढ़ते कद और पीएचएफ के गैर पेशेवर रवैये के कारण पाकिस्तान में हॉकी धीरे-धीरे खत्म हो रही है. सरदार ने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘पाकिस्तान में अब कोई हॉकी संस्कृति नहीं बची है. अब लोग क्रिकेट को ज्यादा पसंद करते हैं और देखते हैं. मुझे लगता है कि यदि मैं अभी बच्चा होता और हॉकी में अच्छा होता, तो भी मैं क्रिकेट खेलना पसंद करता.’ विश्व कप खेल रही पाकिस्तानी टीम के मैनेजर सरदार ने कहा कि पाकिस्तानी हॉकी में पिछले कुछ अर्से से नायक नहीं निकले हैं. उन्होंने कहा,‘ अब बच्चे नायक तलाशते हैं. उन्हें रोल मॉडल चाहिए, जो हॉकी में पिछले कुछ अर्से से नहीं मिले हैं.’ तीन बार ओलंपिक और चार बार विश्व कप जीत चुकी पाकिस्तान के इस हश्र के लिए सरदार ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा,‘हमारा महासंघ...