PAK हॉकी का बुरा हाल देख लगता है क्रिकेट ही खेला होता: सरदार

एक जमाने में दिग्गज रही पाकिस्तान हॉकी टीम अब अपना वजूद बनाए रखने के लिए जूझ रही है. ओलंपिक चैम्पियन पूर्व कप्तान हसन सरदार ने कहा कि खेल की मौजूदा दशा देखते हुए क्रिकेट खेलना बेहतर होता.

पाकिस्तान की 1982 विश्व कप और 1984 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे सरदार ने कहा कि क्रिकेट के बढ़ते कद और पीएचएफ के गैर पेशेवर रवैये के कारण पाकिस्तान में हॉकी धीरे-धीरे खत्म हो रही है.

सरदार ने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘पाकिस्तान में अब कोई हॉकी संस्कृति नहीं बची है. अब लोग क्रिकेट को ज्यादा पसंद करते हैं और देखते हैं. मुझे लगता है कि यदि मैं अभी बच्चा होता और हॉकी में अच्छा होता, तो भी मैं क्रिकेट खेलना पसंद करता.’

विश्व कप खेल रही पाकिस्तानी टीम के मैनेजर सरदार ने कहा कि पाकिस्तानी हॉकी में पिछले कुछ अर्से से नायक नहीं निकले हैं. उन्होंने कहा,‘अब बच्चे नायक तलाशते हैं. उन्हें रोल मॉडल चाहिए, जो हॉकी में पिछले कुछ अर्से से नहीं मिले हैं.’

तीन बार ओलंपिक और चार बार विश्व कप जीत चुकी पाकिस्तान के इस हश्र के लिए सरदार ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा,‘हमारा महासंघ कई समस्याओं से जूझ रहा है. महासंघ के साथ समस्या होने पर असर खिलाड़ियों और कोचों पर पड़ता है. हमने कोच रोलेंट ओल्टमेंस को भी इसी के चलते खो दिया.’

उन्होंने कहा,‘अगर हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा, तो लोग दुनिया में कहीं भी हमारा खेल देखने आएंगे. हमें तटस्थ जगहों पर खेलने से भी गुरेज नहीं है. हम भारत में भी खेलने को तैयार है, अगर वे पाकिस्तान नहीं आना चाहते, तो हम तटस्थ स्थान पर भी खेल सकते हैं.’

बता दें कि केंद्र सरकार ने सब्सिडी पर दिए जाने वाले रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई में पारदर्शिता लाने के लिए साल 2014 में  गैस सब्सिडी को सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर करने का नियम बनाया था. इस नियम के तहत वर्तमान में उपभोक्‍ताओं को रसोई गैस के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है. हालांकि कुछ दिनों बाद उपभोक्ता के बैंक खाते में सब्सिडी के पैसे आते हैं.

साल के 12 सब्‍सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं

इस स्‍कीम की शुरुआत वैसे तो कांग्रेस सरकार में की गई लेकिन मोदी सरकार ने उज्‍ज्‍वला स्‍कीम के तहत सिलेंडर लेने वाले गरीब उपभोक्‍ताओं को सब्‍सिडी का फायदा पहुंचाने के लिए इसे मॉडिफाई किया. इसके लिए उपभोक्‍ताओं के  बैंक अकाउंट, गैस एजेंसी और आधार कार्ड लिंक किए गए. बता दें कि प्रत्‍येक उपभोक्‍ता को साल के 12 सब्‍सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं .

अभी देश में 24 करोड़ से ज्‍यादा घरों में LPG गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल हो रहा है जबकि अगले 12 से 18 महीनों में यह आंकड़ा 36 करोड़ के पार होने  की उम्‍मीद है. अगर दिल्‍ली के संदर्भ में बात करें तो वर्तमान में बिना सब्‍सिडी वाले  14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 809.50 रुपये है. जबकि सब्‍सिडी के बाद इस सिलेंडर की कीमत 500.90 रुपये है.

Comments