ब्रिटिश अधिकारियों ने भारत को बताया- ब्रिटेन में है नीरव मोदी

भारत सरकार ने कहा है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने उसे सूचित किया है कि बैंक धोखाधड़ी कर फरार चल रहा नीरव मोदी ब्रिटेन में रह रहा है. विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि मैनचेस्टर के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ने भारतीय एजेंसियों को बताया कि उनकी जांच में ब्रिटेन में नीरव मोदी के ठिकाने का पता चला है.

उन्होंने कहा, 'अगस्त, 2018 में सरकार ने ब्रिटेन के अधिकारियों को नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित किये जाने के लिए दो अनुरोध भेजे. एक अनुरोध सीबीआई की ओर से और दूसरा प्रवर्तन निदेशालय की ओर से था.' उन्होंने कहा कि ये अनुरोध फिलहाल ब्रिटेन के संबंधित अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन हैं.

जून में विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पता लगाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए कई यूरोपीय देशों को पत्र लिखा था. नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के धोखाधड़ी मामले में वांछित है.

नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी दोनों पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 13 हजार करोड़ रुपये के फ्रॉड के आरोपी हैं. दोनों इस समय देश से बाहर रह रहे हैं. भारत सरकार की कोशिश है कि इन्हें प्रत्यर्पित कर इन पर मुकदमा चलाया जाए.

भारत सरकार की एजेंसियों ने देश में मौजूद इनकी करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है. इन्होंने अपनी संपत्तियों को जब्त करने से रोकने के लिए कोर्ट में अपील भी दायर की है.

एक और डिफॉल्टर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लंदन के कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे कारोबारियों को भारत लाने की उम्मीद बढ़ गई है. हालांकि, अभी विजय माल्या को भारत नहीं लाया जा सका है. उसके पास लंदन की उच्च अदालत में अपील करने का विकल्प खुला हुआ है.

लेकिन क्यों हम बैकों का जो बकाया है और बैकों ने जो ग्राहकों से कमाई की है उसकी तुलना करें. क्या यह कानूनी रूप से सही है. हम ऐसा नहीं कर रहे हैं. हम सिर्फ यह बता रहे हैं कि कैसे बैंक ग्राहकों से चार्ज के जरिए पैसे लेते हैं.

कहते हैं कि बिग बॉस का विनर बनने का रास्ता किचन से होकर जाता है. पिछले सीजन्स की लेडी विनर ने ये धारणा सही साबित की है. दीपिका की यही किचन स्ट्रैटिजी श्रीसंत पर भारी पड़ी. महिला वर्ग में दीपिका कक्कड़ की फैंन फॉलोइंग में इजाफा हुआ. दीपिका के घरेलू महिला कार्ड ने उन्हें जिताने में मदद की. श्रीसंत, कई टास्क में शामिल नहीं हुए. तमाम मौकों पर उन्हें देखकर लगता था कि वो लोगों से कट रहे हैं. दूसरी अहम बात यह रही कि आम कंटेस्टेंट को लेकर श्रीसंत का सेलिब्रिटी रवैया भी उनके खिलाफ गया.  

श्रीसंत की एक आदत ऑडियंस को सबसे खराब लगी. शायद इसी बैड बॉय इमेज ने उन्हें ट्रॉफी से दूर रखा. श्रीसंत ने शो में कई बाद कॉमनर कंटेस्टेंट को नीचा दिखाया. वे हर बात पर सेलेब्रिटी स्टेट्स दिखाते थे. उन्हें घमंडी, बिगड़ैल और बदतमीज भी कहा गया. क्रिकेटर ने दीपक को एक बार खुद को नौकर तक कह दिया था. कई बार कंटेस्टेंट की सोशल स्टेटस को लेकर ऐसा कमेंट किया गया, जिसे वोट करने वाला हिंदी पट्टी के आम दर्शक ने बिल्कुल पसंद नहीं किया होगा.

Comments

Popular posts from this blog

中国的战略“备胎”:俄罗斯或成合纵抗美盟友

香港抗议者的“装修”和人人自危的“亲中”企业

无视规定!韩国夜店仍开门营业 当局担忧年轻人成传播者