ला लीगा में मेसी के लगातार 11वें सीजन में 20 गोल पूरे, बार्सिलोना-वेलेंसिया मैच ड्रॉ

लियोनेल मेसी ने लगातार 11वें सीजन में स्पेनिश ला लीगा में अपने 20 गोल पूरे कर लिए हैं। ला लीगा के एक मुकाबले में बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए अर्जेंटीना के मेसी ने वेलेंसिया के खिलाफ दो गोल किए। यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। टूर्नामेंट में बार्सिलोना 50 पॉइंट के साथ टॉप पर है। बुधवार को बार्सिलोना का मुकाबला रियल मैड्रिड से होगा। इसमें चोट के कारण मेसी के खेलने की संभावना कम है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने लीस्टर सिटी को 1-0 से हराया
24वें मिनट में केविन गेमिएरो ने गोल कर वेलेंसिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 32वें मिनट में पेनल्टी पर डेनियल पेरेजो ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। इसके बाद 39वें मिनट में मेसी ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

64वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी से दूसरा गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। वहीं इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने लीस्टर सिटी को 1-0 से हराया।

वहीं, इटैलियन लीग के एक मैच में टॉप पर चल रहे युवेंटस और परमा का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा। एक समय युवेंटस की टीम 3-1 से आगे थी। लेकिन गर्विन्हो ने 74वें और इंजरी टाइम (90+3) में दो गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। युवेंटस की ओर से रोनाल्डो ने दो गोल किए।

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के मुख्य कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे ने कहा है कि मेसी का कोपा डेल रे में रियल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलना तय नहीं है।

वेलवेर्डे ने मैच के बाद कहा, "उन्हें दिक्कत है। उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए हम उनके कुछ टेस्ट करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। अगर वह फिट हैं तो वह खेलेंगे और अगर वह फिट नहीं हैं तो उनके स्थान पर और कोई खेलेगा।"

वेस्टइंडीज ने तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत से वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली विजडन ट्रॉफी जीती।

तीसरा मैच 9 फरवरी से सेंट लूसिया में खेला जाएगा
इससे पहले वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2009 में 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था। सीरीज का तीसरा मैच 9 फरवरी से सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 132 रन पर ऑलआउट कर दिया। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए जरूरी 17 रन बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 187 जबकि वेस्टइंडीज ने 306 रन बनाए थे।

पिछले 10 साल (2009-19) में इंग्लैंड और इंडीज के बीच 18 टेस्ट मैच हुए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 में हुए विंडीज ने हराया है। अन्य 6 मैच ड्रॉ रहे। इससे पहले 2012 में विंडीज में हुई टेस्ट सीरीज दोनों देशों की बीच 1-1 से ड्रॉ रही थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे और स्पेन दौरे के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को 3-0 से हरा दिया। इसी के साथ दो मैचों की सीरीज भारत ने 1-0 से जीत ली। पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। इस जीत के साथ भारत का 10 दिन का स्पेन का टूर खत्म हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

中国的战略“备胎”:俄罗斯或成合纵抗美盟友

香港抗议者的“装修”和人人自危的“亲中”企业

无视规定!韩国夜店仍开门营业 当局担忧年轻人成传播者