भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हराया, मंधाना ने शतक लगाया
भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 105 रन बनाए। यह उनके करियर का चौथा वनडे शतक है। जेमिमा रोड्रिग्ज 81 रन बनाकर नाबाद रहीं। 18 साल की जेमिमा ने अपने पांचवें वनडे में पहला अर्धशतक लगाया। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पूरी 48.4 ओवर में 192 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा क रने उतरी भारतीय टीम ने 33 ओवर में एक विकेट पर 193 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। एकता-पूनम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए भारत के लिए न्यूजीलैंड की पहली पारी में एकता बिष्ट और पूनम याद व ने तीन-तीन विकेट लिए थे। दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए, वहीं शिखा पांडे को एक सफलता हाथ लगी। न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स ने सबसे अधिक 36 रन बनाए थे। अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई इस मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी हुई। उसकी दोनों ओपनर सूजी बेट्स और सोफी डेविने (28) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। यह साझेदारी रन लेने में हुई गलती के कारण टूटी। सोफी को दीप्ति शर...